रचिन रविंद्र का नाम हुआ रिकॉर्ड बुक में शामिल : साउथ अफ्रीका के खिलाफ ICC चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में जब रचिन रविंद्र ने अपना शतक पूरा किया तभी उनका नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया |
ICC इवेंट में रचिन का धमाका : रचिन रविंद्र ने अपनी पारी में 101 गेंदों में 108 रन बनाये जिसमे उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाए | ये रचिन के ODI करियर का पांचवा शतक है | लेकिन सबसे बड़ी बात जो इनके शतक को रिकॉर्ड का हिस्सा बनाती है, वो है रचिन रविंद्र के सारे ODI शतक ICC इवेंट्स में आये है | रचिन ने अब तक ICC इवेंट (ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर) के 13 पारियों में 5 शतक लगा चुके है |
रचिन ने अपने सारे ही ODI शतक ICC के टूर्नामेंट्स में स्कोर किये है | भारत में जो 2023 का वर्ल्ड कप खेला गया उसमे रचिन ने पूरी दुनिया के सामने अपने काबिलियत की चमक बिखेरी | इस वर्ल्ड कप में रचिन न्यूज़ीलैण्ड के हाईएस्ट रन स्कोरर रहे और ओवर ऑल 4th हाईएस्ट रहे, उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 106 के स्ट्राइक रेट और 64.22 के एवरेज से 578 रन्स स्कोर किये |
इस ICC चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मिस करने के बावजूद वो बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे मैच में शतक लगाते हुए 112 रन स्कोर करते है और फिर सेमि फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 108 रन की पारी उनका ODI में पांचवा शतक बनता है और सारे ही ICC इवेंट्स में आते है |
ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में हार के बाद, स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास लिया |
रचिन ने ICC इवेंट में 5 शतक लगाए : ICC इवेंट्स में सबसे ज़्यादा शतक स्कोर करने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 42 पारियों में 8 शतक लगाया है | बल्कि इस लिस्ट में टॉप 5 खिलाडी भारतीय है | अब 5 शतक लगाकर रचिन भी इस लिस्ट में शामिल हो गए, लेकिन सबसे चौकाने वाली बात ये है की उन्होंने मात्र 13 पारियों में ही इस लिस्ट में जगह बना ली |
ICC इवेंट में कम से कम 500 रन्स स्कोर करने वाले बैटर्स के लिस्ट में रचिन एवरेज के मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर एंड्रिउ साइमंड्स के 76 .66 के पीछे दूसरे नंबर पर है | रचिन का एवरेज 67 है और ICC इवेंट्स में इनके कुल 804 रन हो गए |
रचिन रविंद्र ने ICC इवेंट के 13 पारियों में 5 शतक लगाकर सबसे तेज़ इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज़ शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया | शिखर धवन ने 15 पारियों में 5 शतक स्कोर किया था |
ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगानेवाले खिलाडी
ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा शतक लगानेवाले खिलाडी | |
||
---|---|---|
खिलाडी का नाम | मैचेस | शतक |
रोहित शर्मा (भारत) | 42 | 8 |
सौरव गांगुली (भारत) | 34 | 7 |
सचिन तेंदुलकर (भारत) | 61 | 7 |
शिखर धवन (भारत) | 20 | 6 |
विराट कोहली (भारत) | 54 | 6 |
रिक्की पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) | 64 | 6 |
कुमार संगकारा (श्रीलंका) | 59 | 6 |
डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) | 33 | 6 |
रचिन रविंद्र (न्यूज़ीलैण्ड) | 13 | 5 |
RACHIN RAVINDRA HAS 5 HUNDREDS AT ICC ODI EVENTS FROM 13 INNINGS. 🥶 pic.twitter.com/CaUM6Ib7uE
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2025
ये भी पढ़ें : चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल में हार के बाद, स्टीव स्मिथ ने ODI क्रिकेट से संन्यास लिया |