Wriddhiman Saha : वृद्धिमान सहा ने लिया क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास, पंजाब के खिलाफ खेला अपना आखरी मैच |

वृद्धिमान सहा ने किया सन्यास का ऐलान : भारत के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज़ वृद्धिमान सहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले लिया | उन्होंने अपना आखरी मैच रणजी में पंजाब के खिलाफ खेला, हालांकि बल्ले से वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए और शून्य पर आउट हुए लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने 2 कैच लिए |

शानदार रहा रणजी डेब्यू : वृद्धिमान सहा ने अपने रणजी करियर के डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया था, और डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले वो बंगाल के 15 वे बल्लेबाज़ थे | अपने पुरे फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 142 मैचेस खेले, जिसमे 41 के एवरेज से उन्होंने 7169 रन बनाये | इसमें उन्होंने 14 शतक और 44 अर्धशतक लगाए | 203 * उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा |

भारत के लिए वृद्धिमान ने 40 टेस्ट खेले, और उसमे उनका एवरेज लगभग 30 का रहा | इसमें उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक स्कोर किये | भारत के लिए उन्होंने 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था और आखरी टेस्ट 2021 को वानखेड़े में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेला था |

भारत के लिए वृद्धिमान ने 40 टेस्ट खेले |
भारत के लिए वृद्धिमान ने 40 टेस्ट खेले |

भारत के लिए भी वृद्धिमान को मिलते रहे मौके : महेंद्र सिंह धोनी के गैर मौजूदगी में इन्हे भारतीय टीम में मौके मिलते रहे | ODI में भी इन्होने 9 मैचेस खेले जिसके 5 पारियों में सिर्फ 41 रन ही स्कोर कर पाए और टी 20 में इनको भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला | लेकिन डोमेस्टिक में इनका लिस्ट ए और टी 20 करियर काफी अच्छा रहा | लिस्ट ए में इन्होने 40 का एवरेज मेन्टेन रखा तो टी 20 में 24 का |

ये भी पढ़ें : Ind VS Eng : कन्कशन सबस्टीट्यूट के बारे में क्या बोले भारत के बोलिंग कोच मोर्ने मोर्केल |

आईपीएल करियर रहा ख़ास : वृद्धिमान सहा 2008 से 2024 तक आईपीएल के हर सीजन का हिस्सा रहे | उन्होंने 5 अलग फ्रैंचाइज़ी के लिए खेला, अपने आईपीएल की शुरुवात उन्होंवे कोलकाता नाइट राइडर्स से की, और फिर चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स का भी हिस्सा रहे |

आईपीएल 2022 में उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 1.9 करोड़ में अपने टीम का हिस्सा बनाया |

आईपीएल करियर रहा ख़ास |
आईपीएल करियर रहा ख़ास |

महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक के बाद वो आईपीएल में तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर है | उन्होंने 113 डिस्मिस्लस को अंजाम दिया, जिसमे 87 कैच और 26 स्टम्पिंगस है |

12 साल की उम्र से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया जो की आज 40 साल की उम्र में समाप्त हो रहा है | उन्होंने इस सफर के दौरान उनके जीवन और खेल का हिस्सा रहे सभी लोगों का धन्यवाद् किया |

ये भी पढ़ें : Aus VS SL : पारी और 242 रन के अंतर से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की एशिया में अपनी सबसे बड़ी जीत |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |