WPL2025 MI VS UP Warriors : नेटली स्कैवर ब्रंट ने दिलाई मुंबई इंडियंस को तीसरी जीत और पंहुचा दिया पॉइंट्स टेबल के टॉप पर |

नेटली स्कैवर ब्रंट का ऑल राउंड शो : UP वॉरियर्स द्वारा सेट किये गए 143 के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस के नेटली स्कैवर ब्रंट के 75 रन की नाबाद पारी और हैली मैथियुस के 59 रन की पारी ने 17 ओवर में ही चेस कर लिया | मुंबई इंडियंस ने मात्र 2 विकेट खोकर 18 गेंद बाकी रहते लक्ष्य को हासिल किया | ये मुंबई इंडियंस की 4 मैचों में तीसरी जीत है और इस जीत के साथ उनकी टीम 6 पॉइंट्स लेकर टॉप पर पहुंच गयी है | नेटली स्कैवर ब्रंट और हैली मैथियुस के बीच हुई दूसरे विकेट की 133 रन पार्टनरशिप हुई |

नेटली स्कैवर ब्रंट अपने नाबाद 75 रन की पारी के चलते मात्र 4 मैचों में उन्होंने बल्ले से 254 रन स्कोर कर दिए और ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लिया | अब वो इस सीजन की हाईएस्ट रन स्कोरर है, जबकि उनके पीछे दूसरे नंबर पे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पैरी है जिन्होंने 235 रन स्कोर किये | नेटली स्कैवर ब्रंट के टोटल 254 रन में आश्चर्य करनेवाली बात ये है की उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है, लेकिन सबसे ज़्यादा चौके लगाए है, उनके बल्ले से इन 4 मैचों में अबतक 46 चौके आ गए है | जब की दूसरे नंबर की एलिस पैरी ने 26 चौके और 7 छक्के लगाए है |

UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच हाइलाइट्स : बात करे मैच की तो, टॉस हारने के बाद UP वॉरियर्स पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ग्रेस हैरिस के 45 रन और वृंदा दिनेश के 33 रन की पारी के चलते 9 विकेट खोकर 142 रन स्कोर करते है, इसमें श्वेता शेरावत आखिर में 19 रन स्कोर करती है | उमा छेत्री रन स्कोर करने में संघर्ष करते हुए नज़र आती है और 20 गेंदों में मात्र 13 रन स्कोर कर पाती है | 20 ओवर में UP वॉरियर्स 9 विकेट खोकर 142 रन स्कोर कर पाते है |

नेटली स्कैवर ब्रंट और हैली मैथियुस के बीच हुई दूसरे विकेट की 133 रन पार्टनरशिप |
नेटली स्कैवर ब्रंट और हैली मैथियुस के बीच हुई दूसरे विकेट की 133 रन पार्टनरशिप |

नेटली गेंदबाज़ी में भी रही आगे : मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ी का जिम्मा फिर नेटली स्कैवर ब्रंट के कंधो पर था और उन्होंने बखूबी इसे निभाया भी | अपने 4 ओवर में उन्होंने मात्र 18 रन देकर 3 विकेट्स लिए उनका साथ निभाया शबनीम इस्माइल ने जो की 33 रन देकर 2 विकेट्स लेने में कामयाब रही | अपना सिर्फ चौथा ही मैच खेल रही 20 वर्षीय संस्कृति गुप्ता ने भी 2 विकेट्स लिए जिसमे उन्होंने टहलिया मैक ग्राथ को भी बोल्ड आउट किया | हैली मैथियुस और एमेलिया कर्र के नाम भी एक एक सफलताएं रही |

मुंबई इंडियंस ने मात्र 2 विकेट खोकर 143 के लक्ष्य को हासिल कर लिया, इसमें दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टन को एक एक विकेट मिलता है | नेटली स्कैवर ब्रंट ने पहले तो गेंदबाज़ी करते हुए 18 रन पे 3 विकेट्स चटकाए और फिर बल्लेबाज़ी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 75 रन स्कोर किये | अब वो न सिर्फ हाईएस्ट रन स्कोरर है, बल्कि 4 मैचों में 7 विकेट्स लेकर चार अन्य गेंदबाज़ो के साथ मिलकर हाईएस्ट विकेट टेकर भी है |

मुंबई इंडियंस का अगला मैच 28 फेब्रुअरी को दिल्ली कैपिटल्स से होगा और UP वॉरियर्स को अपना अगला मैच 3 मार्च को खेलना है |

नेटली स्कैवर ब्रंट के ऑल राउंड परफॉरमेंस ने मुंबई इंडियंस को दिलाई तीसरी जीत |
नेटली स्कैवर ब्रंट और हैली मैथियुस के बीच हुई दूसरे विकेट की 133 रन पार्टनरशिप |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 AFG VS ENG : कांटे की टक्कर में अफ़ग़ानिस्तान ने 8 रन से जीता इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो वाला मैच |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी |
IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स