WPL 2025 Match 5 MI VS GG : हेली मैथिउस और नेट स्कैवर ब्रंट के ऑल राउंड परफॉरमेंस ने दिलाया मुंबई इंडियंस को सीजन का पहला जीत |

मुंबई इंडियंस के पहली जीत : गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 120 रन पर ऑल आउट हो गए | इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की हैली मैथिउस ने 17 , नेट स्कैवर ब्रंट ने 57 और एमेलिया कर्र ने 19 रन स्कोर किये और 121 रन के लक्ष्य को 17 वे ओवर की पहले गेंद पर हासिल कर लिया |

नेट स्कैवर ब्रंट की अहम भूमिका : नेट स्कैवर ब्रंट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी नाबाद 80 रन स्कोर किये थे | इस मैच में उन्होंने पहले तो गेंद बाज़ी से उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए और 2 विकेट्स लिए और फिर बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार 57 रन स्कोर कर दिए |

नहीं चले गुजरात के बल्लेबाज़ : गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज़ी में सब संघर्ष करते नज़र आये, हरलीन देओल 31 गेंदों में 32 रन स्कोर कर उनके टीम की टॉप स्कोरर रही | काशवी गौतम ने 20 रन स्कोर किये और पूरी टीम 120 रन पहुंचते हुवे ऑल आउट हो गए |

हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |
हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |

हेली मैथिउस ने बहुत ही किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट्स हासिल किये | नेट स्कैवर ब्रंट और एमेलिया कर्र के नाम दो दो विकेट्स रहे | शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर के नाम भी एक एक सफलताएं रही |

हेली मैथिउस अपने ऑल राउंड परफॉरमेंस के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच रही |

मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोला : मुंबई इंडियंस ने बिना किसी दिकत के 5 विकेट खोकर 17 वे ओवर की पहली गेंद पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और इतने आसान और बड़े जीत के साथ उनके नेट रन रेट में भी इजाफा हुआ और अब वो पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद दूसरे स्थान पर है |

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy Indian Team News : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्यों छोड़ा भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने भारतीय टीम का साथ |

गुजरात का मुश्किल हुआ सफर : गुजरात जायंट्स तीन में से दो मैच हार चुके है और उनका आगे का सफर और कठिन हो गया है | जबकि मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला और 2 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए | उनका नेट रन रेट + 0 .783 है जो की काफी बढियाँ है, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की तुलना में |

स्टार परफॉर्मर्स : हैली मीथेउस के नाम अब पर्पल कैप है उन्होंने अब तक दो ही मैच में 5 विकेट्स ले लिए और शबनम इस्माइल ने एक मेडेन ओवर किया और अब तक सबसे ज़्यादा डॉट गेंद भी इन्होने ही किया है, टोटल 34 डॉट गेंद कर चुकी है |

जी कमलिनी ने इतिहास रच दिया WPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाडी बन गयी | उनकी उम्र 16 साल और 213 दिन है |

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की सीजन की पहली जीत |
हैली मैथिउस बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Semi final Gujarat VS Kerala : मोहम्मद अज़हरुद्दीन के शतकीय पारी ने केरल को दी मज़बूती |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया |
वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक |