SA20 : बेकार गयी जॉनी बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी, आखरी ओवर में पार्ल रॉयल्स की जीत |

पार्ल रॉयल्स पहुंचे टेबल टॉप पर : बोलैंड पार्क में खेले गए मैच में, जोहानेसबर्ग सुपर किंग्स द्वारा सेट किये गए 147 के लक्ष्य को आखरी ओवर की पहली गेंद पर पार्ल रॉयल्स ने 6 विकेट बाकी रहते हासिल किया और इस सीजन में 5 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली और 16 पॉइंट्स के साथ, फर्स्ट पोजीशन पर पहुंच गए और अभी लीग स्टेज का आधा सफर बाकी है | पार्ल रॉयल्स को पिछले दो सीजन में निराशा हाथ लगी थी, लेकिन अबकी बार उनकी शुरुवात काफी अच्छी हुई है | जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच का एक मात्र अर्धशतकीय पारी खेला मगर अपने टीम जोहानेसबर्ग सुपर किंग्स को जीत नहीं दिला पाएं |

जॉनी बेयरस्टो का अकेले संघर्ष : पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स की शुरुवात बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही | डिवॉन कॉनवे (7), फाफ डु प्लेसिस (18), लूस डु प्लूय (6) और मोईन अली (1) के कोर पर पवेलियन लौट गए | जोहानसबर्ग सुपर किंग्स 7 ओवर में 36 रन पे 4 विकेट्स खो चुके थे | ऐसेमे जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, इसमें उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए | लोअर ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए डोनोवन फर्रेरा ने 19 गेंदों में 32 रन की पारी खेली | इसके चलते जोहानेसबर्ग सुपर किंग्स की पारी 6 विकेट खोकर 146 पर आकर थम गयी |

जॉनी बेयरस्टो अपने 60 रन के पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने |
जॉनी बेयरस्टो अपने 60 रन के पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने |

पार्ल रॉयल्स की असरदार गेंदबाज़ी : पार्ल रॉयल्स की तरफ से, बजोर्न फोर्टन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे | उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट्स हासिल किये | युवा गेंदबाज़ क्वेना मफाका काफी मेहेंगे साबित हुए, उनके 2 ओवर में साढ़े चौदह के इकॉनमी से 29 रन आये | इसके अलावा मुजीब उर रेहमान, जो रुट और और दय्याम गैलियम ने भी एक -एक विकेट हासिल किया |

ये भी पढ़ें : वानखेड़े के 50 वे वर्षगाँठ के सेलिब्रेशन इवेंट में एक बच्चा बन गया चर्चा का सेंटर पॉइंट |

पार्ल रॉयल्स की पारी को मिडिल ऑर्डर ने संभाला : ल्हुआन डरे परेटोरियस ने पार्ल रॉयल्स की इनिंग को तेज़ शुरुवात दी, लेकिन पिछले मैच के हीरो रहे जो रुट मात्र 6 रन स्कोर कर आउट हो गए | ल्हुआन डरे प्रेटोरियस ने 14 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की पारी खेली | तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए रुबिन हरमन ने 15 गेंदों में 19 रन बनाये |

डेविड मिलर और मिचेल वैन बुरेन की फिनिश : 68 पर 3 विकेट्स खोने के बाद मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए, कप्तान डेविड मिलर और मिचेल वैन बुरेन के बीच मैच विनिंग 71 रनो की पार्टनरशिप हुई | जिससे पार्ल रॉयल्स ने एक आसान जीत दर्ज की |
डेविड मिलर 40 रन बनाकर नाबाद रहे और मिचेल वैन बुरेन 44 रन स्कोर करके आउट हुए | दिनेश कार्तिक भी 2 करके नाबाद रहे |

जोहानेसबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से हार्डस विलजोन 4 ओवर में 23 रन पे 2 विकेट्स हासिल कर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे | डोनोवन फेरेरा और 45 वर्षीय इमरान ताहिर को एक -एक सफलताएं हासिल हुई |

पार्ल रॉयल्स ने 5 गेंदे शेष रहते, 6 विकेट से अपनी चौथी जीत हासिल की और 16 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गए | जॉनी बेयरस्टो अपने 60 रन के पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने |

ये भी पढ़ें : बेथ मूनी के 75 रन की पारी ने ऑस्ट्रेलिया की टी 20 एशेज में कराई जीत से शुरुवात |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |