एक मैच में दो रिकॉर्ड पार्टनरशिप : भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला टीम के बीच दूसरे ODI मैच में दो पार्टनरशिप ने बना दिया रिकॉर्ड टोटल | ओपनिंग करते हुए स्मृति मंधाना (73) और प्रतिका रावल (63) की जोड़ी ने 19 ओवर में 156 रनो की पार्टनरशिप की जो की भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सातवीं सबसे बेस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप बन गयी लेकिन पहले दो विकेट 156 के ही स्कोर पे गिर जाने पर | जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल ने कमान संभाली |
तीसरे विकेट के लिए दूसरा सबसे बेस्ट पार्टनरशिप : जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 28 ओवर में 183 रनो की पार्टनरशिप को अंजाम दिया | ये भारतीय महिला क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए छटवी सबसे बेस्ट पार्टनरशिप बन गयी | और तीसरे विकेट के लिए दूसरी सबसे बेस्ट पार्टनरशिप हो गयी |
तीसरे विकेट की हाईएस्ट पार्टनरशिप : इससे पहले 30 दिसंबर 2005 को जया शर्मा और अंजुम चोपरा के बीच पाकिस्तान के खिलाफ हुए 223 रन का नाबाद पार्टनरशिप, तीसरे विकेट के लिए सबसे टॉप पर है | इस पार्टनरशिप में जया शर्मा ने 138 स्कोर किये थे तो अंजुम चोपरा ने 86 और दोनों ही नाबाद रहे |

जेमिमा और हरलीन के बीच की पार्टनरशिप : जेमिमा और हरलीन के बीच 183 रन के पार्टनरशिप के दौरान, जेमिमा ने 102 रन स्कोर किये और ये उनका ODI में सबसे बेस्ट स्कोर है और पहला सेंचुरी | दूसरी तरफ हरलीन देओल 89 करके आउट हुई और अपने दूसरे ODI सेंचुरी से चूक गयी |
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने भरी हुंकार, चैंपियंस ट्रॉफी में होगा आर पार |
भारतीय महिला टीम का रिकॉर्ड टोटल : इन् दो साझेदारियों के बदौलत भारतीय टीम ने ODI में अपना सबसे बेस्ट स्कोर हासिल किया | भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 370 रन स्कोर कर दिए | भारतीय महिला टीम ने लगभग 20 दिन के गैप में दूसरी बार ODI का सबसे बेस्ट स्कोर हासिल किया है |
24 दिसंबर 2024 को वेस्ट इंडीज महिला टीम के साथ 3 मैचों की ODI सीरीज के दूसरे मैच में वड़ोदरा के मैदान में भारत ने 5 विकेट खोकर 358 स्कोर किये थे, जो की भारतीय महिला टीम का सबसे हाईएस्ट ODI टोटल बन गया था | अब 5 विकेट खोकर 370 रन स्कोर करके भारतीय महिला टीम ने ODI में अपना सबसे बेस्ट स्कोर हासिल कर लिया |
20 दिन के अंदर ही दूसरा रिकॉर्ड टोटल : वेस्ट इंडीज के खिलाफ जो 358 रन 5 विकेट खोकर स्कोर किये थे, उस मैच में भी हरलीन देओल, प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना टॉप स्कोरर रही थी | हरलीन देओल ने उस मैच में अपना पहला ODI सेंचुरी लगाया था | प्रतिका रावल ने 76 रन स्कोर किये थे और गेंदबाज़ी करते हुए 37 रन देकर 2 विकेट्स भी लिए थे | स्मृति मंधाना ने 53 स्कोर किया था |
भारतीय महिला के टॉप 4 ODI टोटल कुछ इस प्रकार से है |
1)370/5 : आयरलैंड के खिलाफ : राजकोट (2025)
2)358/2 : आयरलैंड के खिलाफ : पोषस्टरुम (2017)
3)358/5 : वेस्टइंडीज के खिलाफ : वड़ोदरा (2024)
4)333/5 : इंग्लैंड के खिलाफ : कैंटरबरी (2022)
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सूंदर हुए टी 20 स्क्वाड में शामिल |