मिचेल स्टार्क ने पुरे किये 700 विकेट्स : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मचे में, दिमुथ करुणारत्ने का विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नयी उपलब्धि हासिल कर ली | करुणारत्ने का विकेट लेकर उन्होंने अपने विकेट की गिनती 700 कर ली और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट हासिल करने वाले वो दुनिया के 18 वे गेंदबाज़ बन गए और ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाडी |
700 विकेट क्लब में शामिल होनेवाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी : पहले तीन महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने 700 विकेट की उपलब्धि हासिल की है, इनमे सबसे पहले आते है फिरकी गेंदबाज़ी के माहिर लेग स्पिनर शेन वॉर्न जिन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 999 विकेट्स लिए | इसके लिए इन्होने 338 मैचेस खेले और 25.53 का इनका एवरेज रहा है | इस लिस्ट में दूसरे खिलाडी है, ग्लेन मैक ग्राथ जिन्होंने 375 मैचों में 21.75 के एवरेज से 948 विकेट्स लिए है | इनके बाद तीसरे नंबर पर है, ब्रेट ली जिन्होंने 718 विकेट्स लिए है 26 के एवरेज से | अब मिचेल स्टार्क इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है, और इनका भी एवरेज 26 का ही है और अभी फिल्हाल वो 701 विकेट ले चुके है |
ब्रेट ली से आगे निकलने का मौका : मिचेल स्टार्क के परफॉरमेंस से ऐसा प्रतीत होता है की वो जल्दी ही, दिग्गज गेंदबाज़ ब्रेट ली के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएंगे ऐसा करने के लिए उन्हें और मात्र 18 विकेट्स की ज़रूरत है |

स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और जोस इंग्लिस ने खेली शतकीय पारी : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट्स खोकर 654 रन बनाये और पारी घोषित कर दी | ऑस्ट्रेलिया के तरफ से उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर का पहला पहला दोहरा शतक जड़ा और 232 रन स्कोर किये | स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 35 वा शतक स्कोर किया और 141 रन बनाकर आउट हुए |
जोश इंग्लिस अपने डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूचि में शामिल हो गए, 10 साल में पहले बार ऑस्ट्रेलिया के किसी बल्लेबाज़ ने डेब्यू में सेंचुरी स्कोर किया है | उन्होंने 102 रनो की पारी खेली |
ये भी पढ़ें : दिल्ली बनाम रेलवेज : उपेंद्र यादव शतक से चुके, आज विराट कर सकते है बल्लेबाज़ी |
पहले तो इस मैच में स्टीव स्मिथ (141) और उस्मान ख्वाजा (232) के बीच तीसरे विकेट के लिए 266 रनो की पार्टनरशिप हुई और फिर उस्मान ख्वाजा और जोश इंग्लिस (102) के बीच चौथे विकेट के लिए 146 रन की पार्टनरशिप हुई | अलेक्स कैरी ने नाबाद 46 रन बनाये और मिचेल स्टार्क 19 रन बनाकर नाबाद रहे | पारी के बिल्कुल शुरुवात में ट्राविस हेड ने 57 रन की तूफानी पारी खेली थी मात्र 40 गेंदों में | ऑस्ट्रेलिया ने 654 रन पे पारी घोषित कर दी |
प्रभात जयसूर्या और जेफ्री वांडरसे के नाम 3 -3 विकेट्स : श्रीलंका के तरफ से प्रभात जयसूर्या और जेफ्री वेंडरसे को 3 -3 विकेट्स हासिल हुए | प्रभात जयसूर्या ने इस पारी में 60 ओवर किये और टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज़्यादा ओवर करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज़ बन गए | इनसे पहले श्रीलंका के लेजेंड मुतैयाह मुरलीधरन ने एक पारी में 54 .2 ओवर्स किये थे जो की सबसे ज़्यादा था | अब प्रभात जयसूर्या ने 60 ओवर कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया |
श्रीलंका की आधी टीम जल्दी पवेलियन लौटी : श्रीलंका अपनी पारी में 136 रन पर 5 विकेट्स खो चुके है, और ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 518 रन से पीछे है | मिचेल स्टार्क और मैथउ कुनेहमान 2 -2 विकेट्स ले चुके है और नाथन लायन एक विकेट लेने में कामयाब रहे | दिनेश चांदीमल 63 रन बनाकर खेल रहे है |
मिचेल स्टार्क ने पुरे किये 700 विकेट्स |
स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और जोस इंग्लिस ने खेली शतकीय पारी |
🚨 700 WICKETS BY MITCHELL STARC IN INTERNATIONAL CRICKET. 🚨pic.twitter.com/r8YIU1ejVj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 30, 2025
ये भी पढ़ें : दिल्ली बनाम रेलवेज : उपेंद्र यादव शतक से चुके, आज विराट कर सकते है बल्लेबाज़ी |