वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुवात में ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और दूसरा ओवर करने आये श्रीलंका के दुलनीथ सिगरा के ओवर में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बटोर लिए और इसी ओवर में दुलनीथ ने बाइस में भी एक चौका एक्स्ट्रा दे दिया |
भारत बनाम श्रीलंका : भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 एशिया कप का सेमि फाइनल शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया | टॉस जीतने पर श्रीलंकाई कप्तान विकास थीवमेका ने बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया | उनका ये फैसला गलत साबित हुआ जब 8 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने 3 विकेट्स खो दिए |
शुरुवाती झटको के बाद पारी सम्भली : शारूजन और लक्वीन ने श्रीलंका के डूबती नैय्या को संभाला और चौथे विकेट के लिए 93 रनो की साझेदारी की | शारूजन 42 (78) बनाकर आयुष म्हात्रे की गेंद पर बोल्ड आउट हुए, लेकिन लक्वीन ने दूसरे तरफ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली | लक्वीन पारी सँभालते नज़र आ रहे थे, लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते हुए विकेट से श्रीलंकाई पारी 173 रन पर पहुंचकर सिमट गयी |
शानदार रही भारतीय गेंदबाज़ी : भारत के लिए चेतन शर्मा सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और उन्होंने 8 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट्स लिए | किरण चोरमले और आयुष म्हात्रे 2 -2 विकेट्स लेने में कामयाब रहे | युधाजित गुहा और हार्दिक राज के नाम भी 1 -1 सफलताएं हाथ लगी |
वैभव ने किया तूफानी शुरुवात : वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुवात में ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और दूसरा ओवर करने आये श्रीलंका के दुलनीथ सिगरा के ओवर में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 22 रन बटोर लिए और इसी ओवर में दुलनीथ ने बाइस में भी एक चौका एक्स्ट्रा दे दिया | आयुष म्हात्रे ने भी दूसरी तरफ से अटैक जारी रखा, दोनों के बीच मात्र 50 गेंदों में 91 रन की साझेदारी हुई | आयुष 34 रन करके विहास के गेंद पर कैच आउट हुए | उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए |
वैभव ने लगाए 5 छक्के, और जड़ दिया अर्धशतक : वैभव ने अपनी पारी में पांच छक्के और 6 चौके लगाए और 186 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 36 गेंदों में 67 रन बनाकर प्रवीण मनीषा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए | लेकिन उनके आउट होने तक उन्होंने भारत बहुत ही कम्फर्टेबल पोजीशन में था और भारत का स्कोर था 132 /2 वो भी सिर्फ 14 वे ओवर में |
कप्तान मोहम्मद अमान ने नाबाद 25 और कार्तिकेय ने नाबाद 11 रन स्कोर किये | भारत ने 22 वे ओवर की चौथी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत कर रिकॉर्ड 11 वी बार अंडर 19 एशिया कप फ़ाइनल में प्रवेश किया | फाइनल मुक़ाबला 8 तारीख को खेला जायेगा |
ये भी पढ़ें : जो बर्न्स बने इटली के नए T20I कप्तान, क्षेत्रीय फाइनल से पहले बड़ा बदलाव