फैब 4 में सबसे आगे निकल गए जो रुट : फैब 4 के नाम से मशहूर स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, जो रुट और केन विल्लियम्सन की चौकड़ी इस जनरेशन के लेजेंड में शुमार है | टेस्ट क्रिकेट को इन् खिलाडियों ने अपने खेल से और रोमांचक बना दिया | तभी तो ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के बीच एडिलेड मैच के लिए 25000 से ज़्यादा दर्शक शनिवार को मैच का आनंद लेने स्टेडियम पहुंचे |
इन् चार लेजेंड खिलाडियों में 2021 के बाद से जो रुट अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है, इन् दिनों इंग्लैंड और न्यूज़ीलैण्ड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, और इसके लिए इंग्लैंड न्यूज़ीलैण्ड के दौरे पे है | इंग्लैंड ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और तीसरा मैच खेला जाना है 14 दिसंबर से | 6-8 दिसंबर को खेले गए दूसरे मैच में जो रुट ने अपने टेस्ट करियर का 36 वा शतक स्कोर किया और फैब 4 का हिस्सा रहे बाकी तीन खिलाडियों से कोसो आगे निकल गए |
सोशल मीडिया पर रिएक्शन : जो रुट के 36 वे शतक स्कोर करने पर, फैन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) पर उनकी बल्लेबाज़ी की सराहना करते हुए कई पोस्ट किये | इनमे से एक पोस्ट में ये बताया गया की 2021 के बाद से जो रुट ने 99 टेस्ट पारियों में 19 शतक स्कोर किये है | जबकि इसी चार साल के समय में दूसरे सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक स्कोर करने वाले खिलाडी केन विल्लियम्सन है, जिन्होंने 9 शतक स्कोर किये है |
पोस्ट में ये भी बताया गया की, 2021 तक फैब 4 में विराट कोहली 27 टेस्ट शतक स्कोर कर के नंबर वन थे और स्टीव स्मिथ के 26 , केन विल्लियम्सन के 24 और जो रुट के उस समय मात्र 17 शतक थे और विराट कोहली से 10 शतक पीछे थे | लेकिन 4 साल बाद अब जहाँ विराट ने सिर्फ 3 शतक स्कोर किये वहीँ जो रुट ने 19 टेस्ट शतक स्कोर किये | इसी समय में केन विल्लियम्सन ने 8 और स्टीव स्मिथ ने 6 शतक स्कोर किये |
2025 में भारत के ही सामने जो रुट तोड़ेंगे भारतीय लेजेंड राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड : टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा रन स्कोर करने के मामले में जो रुट इस समय पांचवे स्थान पर है | जो रुट ने 12886 रन स्कोर कर लिए है, और अभी उन्हें केवल और 493 रनो की ज़रूरत है इस सूचि में दूसरे नंबर पर पहुंचने के लिए |
टॉप 5 टेस्ट रन स्कोरर | ||||||
नाम | मैच | पारी | रन | एवरेज | बेस्ट स्कोर | 100/50 |
सचिन तेंदुलकर | 200 | 329 | 15921 | 53.78 | 248* | 51/68 |
रिक्की पोंटिंग | 168 | 287 | 13378 | 51.85 | 257 | 41/62 |
जैक कैलिस | 166 | 280 | 13289 | 55.37 | 224 | 45/58 |
राहुल द्रविड़ | 164 | 286 | 13288 | 52.31 | 270 | 36/63 |
जो रुट | 151 | 276 | 12886 | 50.93 | 262 | 36/64 |
रुट को अभी और 303 रनो की ज़रूरत है, भारतीय लेजेंड राहुल द्रविड़ के (13288) से आगे निकलने के लिए | न्यूज़ीलैण्ड के सामने अभी इंग्लैंड को सिर्फ 1 और मैच खेलना है, लेकिन 2025 में जून से भारत का 5 टेस्ट मैचों का इंग्लैंड दौरा शुरू होगा और रुट अगर अपने मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते है, तो वो आसानी से राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे | 36 शतक लगकर उन्होंने पहले ही शतक के मामले में राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है |
ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया जाना लगभग तय |