वृद्धिमान सहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से 3 नवंबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया | जिसके बाद X (पहले ट्विटर ) पर लोगो ने उनके अच्छे करियर और फेयरवेल के लिए उनका अभिनन्दन किया | अपने विकेट कीपिंग स्किल्स के चलते उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनायीं | उम्र के चालीसवे वर्ष में उन्होंने रिटायरमेंट अन्नोउंस की |
अपना पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा “क्रिकेट के इस प्रिय सफर के बाद, यह सीजन मेरे लिए अंतिम होगा। मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूँ कि मैं बंगाल का प्रतिनिधित्व एक अंतिम बार करूँगा, केवल रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए, इससे पहले कि मैं क्रिकेट से संन्यास ले लूँ। इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, आपका समर्थन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। चलिए इस सीजन को ऐसा बनाते हैं कि यह हमेशा के लिए याद रखा जाए!”
उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू फ्रेब्रुअरी 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया, और आखरी टेस्ट उन्होंने न्यू ज़ीलैण्ड के खिलाफ दिसंबर 2021 को वानखेड़े में खेला | ODI में उन्होंने नवंबर 2010 में न्यू ज़ीलैण्ड के सामने डेब्यू मैच खेला | 9 नवंबर 2014 को श्रीलंका के सामने उन्होंने भारत के लिए आखरी ODI मैच खेला |
वृद्धिमान सहा ने अपने पोस्ट के ज़रिये ये बताया की ये उनका आखरी रणजी सीजन होगा | बंगाल का अगला रणजी ट्रॉफी मैच 6 नवंबर को कर्नाटक से होगा | भारत के लिए वृद्धिमान सहा ने टेस्ट और ODI टीम में खेला |
वृद्धिमान सहा के करियर की विश्लेषण