Afghanistan Crickets Rising Fame: First-Ever Emerging Asia Cup Title by Defeating Sri Lanka | अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट की बढ़ती साख, श्रीलंका को हराकर पहली बार जीता इमर्जिंग एशिया कप टाइटल।

Afghanistan Crickets Rising Fame: First-Ever Emerging Asia Cup Title by Defeating Sri Lanka | अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट की बढ़ती साख, श्रीलंका को हराकर पहली बार जीता इमर्जिंग एशिया कप टाइटल।

श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच 27 अक्टूबर रविवार को इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया। अफ़्ग़ानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट्स से हराकर पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का टाइटल जीता। इससे पहले एक बार भारत, दो बार पाकिस्तान और दो बार श्रीलंका ने ये खिताब अपने नाम किया है। 


मैच का हाल : मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करनी पसंद की और शुरू से ही उनका हाल – बेहाल रहा। उन्होंने 15 रन पे ही अपने 4 विकेट्स खो दिए थे। लोअर मिडिल आर्डर ने कुछ रन्स बनाये जिसमे सहन अरचीज ने नाबाद 64 रन किये, जिसके कारण श्रीलंका 20 ओवर में 7 विकेट के नुक्सान पर 133 रन का एक एक सम्मानजनक स्कोर बना सकी।  


134 के लक्ष्य को चेस करते हुए अफ़ग़ानिस्तान ने भी अपना पहला विकेट पहले ओवर के पहले ही गेंद पर खो दिया, उनके ओपनर ज़ुबैद अकबरी क्लीन बोल्ड हो गए। इससे श्रीलंकाई खेमे में थोड़ी उम्मीद ज़रूर जागी थी लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा श्रीलंका जीत से दूर होती गई। अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे ओपनर सेदिकुल्लाह अटल ने 55 रन की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका के बॉलर सिर्फ 3 विकेट लेने में कामयाब हुए और अफ़ग़ानिस्तान ने मैच बड़ी आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। 


अल्लाह ग़ज़नफ़र 14 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच बने, तो 368 रन स्कोर करने के लिए  सेदिकुल्लाह अटल ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अपने नाम की। 


अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट की बड़ी उपलब्धियां : ये जीत क्रिकेट में अफ़ग़ानिस्तान के बढ़ते साख को भी दर्शाती है,की अब कोई टीम अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट को हलके में नहीं ले सकता। 2023 ODI वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान ने  इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेदरलॅंड्स को हराया था। ऑस्ट्रेलिया जो की आगे चल के वर्ल्ड कप जीत गयी, उन्हें भी एक समय अफ़ग़ानिस्तान ने लगभग बाहर कर दिया था, जिसे ग्लेन मैक्सवेल के डबल सेंचुरी वाले पारी ने बचा लिया। 


बीसीसीआई ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की: क्या शमी कर सकते हैं वापसी |


इमर्जिंग एशिया कप विनर लिस्ट :

Season

Winner

2016/17

Srilanka U 23

2018/19

Srilanka Eme

2019/20

Pak Eme

2023

Pak A

2024

Afghanistan

Share This Cricket Story

Leave a Comment

ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस अश्विन: क्रिकेट के जीनियस और उनके करियर की झलक श्रेयस अय्यर का शानदार 2024: ट्रॉफियां, जीत और जोरदार वापसी SMAT 2024 : अजिंक्य रहाणे की 5 अर्धशतक पारियां | अंडर 19 टीम के पांच सुपरस्टार, जो बनेंगे भारतीय क्रिकेट का भविष्य भारतीय टीम से दूर रहकर भी ईशान ने खेली बड़ी पारियां
ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस अश्विन: क्रिकेट के जीनियस और उनके करियर की झलक श्रेयस अय्यर का शानदार 2024: ट्रॉफियां, जीत और जोरदार वापसी