सीजन की पहली जीत: 7 अप्रैल को आख़िरकार मुंबई इंडियन्स को इस आईपीएल में अपनी पहली जीत मिली और आसार ऐसे लग रहे है की मुंबई इंडियन्स के अच्छे दिन की शुरुवात हो गयी है। मुंबई के फैन्स के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है, उन्हें और टीम को इस जीत का बेसब्री से इंतज़ार था।
जब से आईपीएल का नया सीजन शुरू हुआ है, तब से हार्दिक पंड्या की काफी ट्रोलिंग हो रही है फैन्स द्वारा ग्राउंड पर और ग्राउंड के बाहर भी सोशल मीडिया पे। हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा का मैटर इस जीत के बाद अब कुछ शांत होता हुआ दिख रहा है। वैसे हार्दिक पंड्या को काफी राहत मिली होगी इस जीत से।
दिल्ली को हराना: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली को वानखेड़े में 29 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। लेकिन मुंबई इंडियन्स के लिए शुरू में मैचेस हारना कोई नयी बात नहीं है। हमने जब मुंबई इंडियन्स का आईपीएल इतिहास देखा तो पता चलता है की शुरू में मैचेस हारना उनकी पुरानी रीत रही है।
पहला मैच हारने का रहा है रिकॉर्ड : दरअसल मुंबई इंडियन्स जो की 5 बार आईपीएल की चैंपियन रह चुकी है उसका सफर उतना ही कठिन रहा है। जब भी मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल ट्रॉफी जीती है उसे अपने पहले मैच में हार ही मिली है। हर बार सीजन के पहले मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। बात करें मुंबई की पहली आईपीएल ट्रॉफी की तो 2013 में जब मुंबई अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीती थी तब अपने पहले मैच में उसे RCB के खिलाफ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
2015 में हुआ चमत्कार : 2015 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को उनके पहले मैच में ही ईडन गार्डन्स में हराया था। इस सीजन में तो मुंबई अपने शुरू के 6 में से 5 मैच हार गयी थी। ये सीजन मुंबई इंडियन्स के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। क्युकी जब आधा लीग हो चूका था तब मुंबई इंडियन्स सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के सबसे नीचे थी और लीग के दूसरे हाफ में 8 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ्स में न सिर्फ जगह बनायीं बल्कि प्लेऑफ्स और फाइनल्स में CSK को हराकर दूसरी बार आईपीएल का खिताब भी जीता।
2019 में भी नहीं बदली कहानी : 2019 और 2020 का आईपीएल सीजन भी मुंबई के लिए ऐसा ही रहा जब वो अपना पहला मैच हार गए। 2019 में मुंबई इंडियन्स ने वानखेड़े में अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ खेला और उन्हें 37 रन से हार मिली। इस मैच में रिषभ पंत मुंबई इंडियन्स के जीत का रोड़ा बन गए उन्होंने 27 गेंदों में 78 रन बना दिए और मुंबई से जीत हासिल कर ली। 2020 में भी कहानी कुछ बदली नहीं और फिर मुंबई को पहले ही मैच में CSK के सामने 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
हालाकी 2013, 2015, 2019 और 2020 में अपना पहला मैच हारने के बाद भी मुंबई इंडियन्स चैंपियन बनी इस इतिहास को देखते हुए तो हम ऐसा कह सकते है की मुंबई के लिए तो ये सीजन अभी शुरू हुआ है। मुंबई के जीत का जो सिलसिला शुरू हुआ है हम उम्मीद करते है की ये आगे भी चलता रहे।