2024 रणजी ट्रॉफी अब अपने आखरी दौर में है, इसका फाइनल मुंबई और विदर्भ के बीच 10 मार्च से खेला जाएगा। मुंबई रणजी ट्रॉफी की सबसे कामयाब टीम रही है और वो 42 वे बार ट्रॉफी जितने के लिए मैदान में उतरेंगे। लेकिन विदर्भ की टीम भी तीसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए पुरे दम ख़म से तैयार है।
कुछ ही दिनों में दुनिया का सबसे बड़ा टी 20 इवेंट आईपीएल भी शुरू हो जायेगा। हम आईपीएल की बात इसलिए कर रहे है क्युकी जैसे की आईपीएल में लोगो को बल्लेबाज़ों से छक्के चौके देखने अच्छे लगते है उसी तरह इस बार के रणजी ट्रॉफी में भी देखने मिला है। कई खिलाडी अपने आपको टी 20 फॉर्मेट के लिए ढालने में मेहनत करते नज़र आते है।
इस बार रणजी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के लिस्ट में हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल सबसे आगे है। तन्मय ने 7 मैचों में 34 छक्के लगाए है और 765 रन स्कोर किये है। इनके छक्के लगाने का एवरेज देखा जाए तो ये हर मैच में 5 छक्के लगा रहे है। तन्मय के बाद दूसरे नंबर पे आते है मिजोरम के अग्नि चोपड़ा, इन्होने इस रणजी सीजन में अपने परफॉरमेंस से काफी सुर्खियां बटोरी है। ये मशहूर फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बेटे है, इन्होने इस रणजी सीजन में 6 मैचों में 939 रन स्कोर किये है। इन्होने इस सीजन में 5 सेंचुरीज लगायी है और 24 छक्के भी लगाए।
अग्नि चोपड़ा के लिए ये रणजी सीजन बहुत ही यादगार रहा है। इन्होने अपने 6 मैचों में 120 चौके भी लगाए है। कुल इन्होने 144 बॉउंड्रीज़ स्कोर किये है, जो की इस रणजी सीजन का सबसे हाईएस्ट है। लेकिन इनकी टीम ग्रुप स्टेज से आगे क्वालीफाई नहीं कर सकी। इसलिए इनका कारवां 6 मैचों पे रुक गया।